*🌞🗞 हरियाणा की विशेष प्रभात खबरें~एक नजर*

*08 नवंबर, 2019 शुक्रवार*

*🔸भिवानी: इस बार गृह जिलों में होगी एचटेट परीक्षा, 959 परीक्षा केंद्रों पर 2.83 लाख परीक्षार्थी लेंगे भाग*

*🔸रोहतक/हिसार: बूंदाबांदी के बाद हरियाणा के कई शहरों में प्रदूषण हुआ कम लेकिन एनसीआर में बढ़ा*

*🔸 चंडीगढ़: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद खेतों में जलाई जा रही पराली को लेकर हरियाणा सरकार और गंभीर: सेटेलाइट से मिलेगी सूचना, रात को ही खेतों में पहुंचेंगे अफसर, मालिक पर दर्ज होगा केस*

*🔸चंडीगढ़: पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा धान पर देगा 100 रुपये बोनस, छोटी जोत वाले किसानों को मिलेगा लाभ*

*🔸चंडीगढ़: हरियाणा में 12 लाख बच्चों को बड़ी राहत, 3200 अस्थायी स्कूलों को मिली एक साल की एक्सटेंशन*

*🔸भिवानी: तोशाम में केनरा बैंक की शाखा से दिन दहाड़े 3.91 लाख की बैंक लूट, खिलौना पिस्तौल से वारदात को दिया अंजाम*

*🔸करनाल: हाईकोर्ट पहुंचा कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक पद का मामला, सरकार से दो दिन में मांगा जवाब*

*🔸कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2009-10 सत्र के बाद किसी कारणवश अपनी डिग्री पूरी करने से वंचित रहे प्रदेश भर के छह हजार विद्यार्थियों को मिलेगा डिग्री पूरी करने का मौका, अधिसूचना जारी*

*🔸कैथल: शुगर मिल के धर्मकांटों की हुई जांच, नापतौल विभाग की टीम पहुंची*

*🔸चरखी दादरी: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम में किसानों को पंजीकरण का एक और मौका, अब किसान को कृषि विभाग की बजाय खुद ही अटल सेवा केेंद्र मेें जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा*

*🔸चंडीगढ़- योजना:हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में खोला जाएगा हरखादी स्टोर, महिलाओं को मिलेगी 35 फीसदी सब्सिडी*

*🔸झज्जर: आज से नहीं होगी बाजरे की खरीद, किसानों और आढ़तियों ने जताया रोष*

*🔸सोनीपत: तीस हजारी कोर्ट का मामला : वकील दो दिन के वर्क सस्पेंड पर गए, पुलिस ने निकाला कैंडल मार्च*

*🔸सोनीपत: बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत, धान की फसल में आई नमी, गेहूं की बुआई होगी प्रभावित*

*🔸राई (सोनीपत): प्रदेश के इकलौते राई स्पोर्ट्स स्कूल को पांच साल में मिले स्थायी प्रिंसिपल कर्नल राजसिंह बिश्नोई ने दिया इस्तीफा*

*🔸रोहतक: हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने केंद्र व राज्य सरकार पर कर्मचारी और आमजन विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए आठ जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया*

*🔸फतेहाबाद: धान खरीद को लटकाने व माल के गेटपास को लेकर एजेंसियों के खिलाफ व्यापारियों ने की नारेबाजी*

*🔸सिरसा: जेल से रिहा होने के बाद हनीप्रीत ने परिवार संग लिया डेरा सच्चा सौदा में शाम चार से पांच बजे तक होने वाली नामचर्चा में लिया हिस्सा*

*🔸जींद: बस आप्रेटर्स ने किया चक्का जाम, हरियाणा रोडवेज की बसें भी जाम में फंसी*

*🔸झज्जर: बेमौसमी बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मंडी में खुले असमान के नीचे पड़ा बाजरा भीगा*

*🔸कैथल: समाज में फैली बुराइयों पर रोक लगाने व अन्य मुद्दों को लेकर हरियाणा की खाप पंचायतें करेंगी PM मोदी से मुलाकात, पत्र लिखकर मांगा समय*

*🔸रोतहक: जाट आरक्षण आंदोलन के युवा प्रदेशाध्यक्ष सुदीप को बड़ी राहत, HC ने दी जमानत*

Comments